Swara Bhasker Pregnant: सोशल मीडिया में पति संग शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीरें

Swara Bhasker Pregnant: बॉवीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल 2023 में फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी उनके कई फैंस के लिए ब्रेकिंग न्यूज की तरह सामने आई

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Swara Bhasker Pregnant: बॉवीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल 2023 में फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी उनके कई फैंस के लिए ब्रेकिंग न्यूज की तरह सामने आई। उन्होंने आज सोशल मीडिया के माध्यम से मां बनने की खूखखबरी बताई है। स्वरा भास्कर ने शादी के तीन महीने बाद ये Good News  अपने फैंस के साथ शेयर की है। 

ट्वीटर पर उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, स्वरा भास्कर ने इसी के साथ हैशटैग में फैमिली और कमिंग सून भी लिखा है।

 

स्वरा भास्कर ने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों छत पर नजर आ रहे है. फहाद अहमद स्वरा के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे है। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने मार्च में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी कर ली थी। आपको बता दें कि. 16 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के लगभग 3 महीने बाद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की है।

जानिए स्वरा भास्कर और फहाद की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

यह बात साल 2023 की है जब स्वरा एक रैली को क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थी। इस रैली में फहाद अहमद भी मौजद थे। इसके बाद कुछ रैली में भी इन दोनों का आमना सामना भी हुआ और इसी दौरान दोनों में दोस्ती काफी अच्छी हो गई। मार्च में ही फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी ने इन्वाइट किया था तो शूट के दौरान स्वरा उनकी बहन की शादी में न आ पाई थी जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। इन दोनों की दोस्ती अच्छी हो गई थी। 
 

calender
06 June 2023, 03:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो