बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: साल 2023 में विवादों में घिरी फिल्म थे केरला स्टोरी एक बार फिर बड़े परदे पर लौट आयी है अपने नए सीक्वल के साथ. पार्ट वन की ही तरह 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' ट्रेलर रिलीज से ही विवादों में घिर गई. फिल्म पर साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप लगे और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
फिल्म को लेकर कानूनी विवाद खड़े हुए और अदालत ने फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी. फिर जैसे तैसे फिल्म को हरी झंडी मिली और फिल्म सिनेमा घरों तक पहुंच पायी. पर वो कहते है न की अन्य पब्लिसिटी इस गुड पब्लिसिटी. ठीक उसी तरह फिल्म कल यानी 27 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की है.
'द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और अब इसके पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म का टकराव किसी नई फिल्म से नहीं हुआ पर पहले से बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़ बनाए हुए बॉर्डर 2 और O'Romeo का कड़ी टक्कर दी.
O'Romeo, जिसमें Shahid Kapoor मुख्य भूमिका में हैं, और क्लासिक सीक्वल Border 2, जिसमें Sunny पाजी नजर आ रहे हैं, इन दोनों फिल्मों के बावजूद 'The Kerala Story 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है.
कानूनी अटकलों और विवादों के बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'The Kerala Story 2' ने पहले दिन बड़े परदे पर 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. जब की फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो फिल्म के विवादों में घिरे रहने के बावजूद एक संतोषजनक शुरुआत मानी जा रही है.
वहीं, 'Border 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है और बीते शुक्रवार को इसका कलेक्शन करीब 17 लाख रुपये रहा. दूसरी ओर, 'O'Romeo' ने अपने 15वें दिन लगभग 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
विपुल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है.
फिल्म के कुछ दृश्यों को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताते हुए मामला अदालत तक पहुंचा. पहले कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाई, लेकिन अगले ही दिन इस प्रतिबंध को हटा लिया गया, जिसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई. First Updated : Saturday, 28 February 2026