बुर्के के पीछे छिपा दर्द! 'द केरल स्टोरी 2' के पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जानिएं फिल्म की कहानी से लेकर रिलीज डेट

2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद साल 2026 में 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रिलीज होने वाली है. फिल्म के अगले पार्ट का पोस्टर्स सामने आ गया हैं. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: विपुल अमृतलाल शाह बॉलीवुड के उन निर्देशकों और निर्माताओं में से हैं जिनकी फिल्में मजबूत कहानी और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं. उनकी फिल्मों जैसे आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, फोर्स और कमांडो ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है. 2023 में आई 'द केरल स्टोरी' ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. यह फिल्म दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है और इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रभावशाली और चर्चित फिल्मों में गिना जाता है. 

अब विपुल शाह इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ज्यादा गहरा, डार्क और भावनात्मक रूप से झकझोरने वाला होने का वादा कर रही है.

कैरेक्टर पोस्टर्स में छिपा दर्द और डर

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने मुख्य महिला किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं. इन पोस्टर्स में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के चेहरे दिखाए गए हैं. हर पोस्टर में चेहरे का आधा हिस्सा बुर्के से ढका है, जबकि दूसरा हिस्सा चोटों, खरोंचों और आंसुओं से भरा नजर आता है. 

एक आंख में गहरा दर्द और डर साफ झलकता है. ये इमेज बहुत इमोशनल और डरावनी हैं, जो बताती हैं कि फिल्म में किरदार कितने कठिन और भयानक हालात से गुजरते हैं. पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर तुरंत ध्यान खींचा है और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है.

कहानी का नया मोड़ और थीम

यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी पर केंद्रित है, जिनके जीवन तब उलट-पुलट हो जाते हैं जब वे तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं. धीरे-धीरे ये रिश्ते डर, ट्रॉमा और एक सोची-समझी धार्मिक रूपांतरण की साजिश की ओर मुड़ते हैं. पहली फिल्म की सफलता के बाद यह सीक्वल कहानी को और आगे ले जाता है, जहां कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर सच्चाई के कठोर पहलुओं को दिखाया जाएगा. 

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह ने किया है.फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है.

द केरल स्टोरी 2 रिलीज डेट 

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले पार्ट की तरह यह फिल्म भी विवाद और चर्चा का केंद्र बनेगी. पोस्टर्स से साफ है कि यह सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि भावनाओं और समाज के गहरे मुद्दों को छूने वाली होगी. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह सीक्वल पहले से ज्यादा प्रभाव डालेगी या नहीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag