मुंबई के इस आलीशान घर में रहती है बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस, नेचर से है उन्हें बेहद ही प्यार

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का यह घर किसी महल से कम नहीं है, वह सोशल मीडिया पर अपने इस घर की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • वह अक्सर ही पूजा करती हैं जिसकी तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फैन फोलोइंग बढ़िया है। उनके फैंस अक्सर उनसे जुड़ी हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं और हर चीज़ जानने की कोशिश करते हैं। यदि आप भी श्रद्धा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज के इस पोस्ट में हम आपको श्रद्धा कपूर के घर की झलक दिखाएंगे। 

लिविंग एरिया (living area) 

आपको बता दें, की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। वह अपने इस खूबसूरत से घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जहां उनका घर में बड़ा सा लिविंग एरिया भी हैं वह अक्सर ही वहां अपनी पिक्चर्स क्लिक करती नज़र आती हैं। 

नेचर से हैं श्रद्धा को बेहद ही प्यार

श्रद्धा के अधिकतर फोटोज नेचर में ही क्लीक होते हैं। आप इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं की एक्ट्रेस को नेचर कितना प्यारा है। उनके घर की बालकनी भी किसी महल से कम नहीं हैं वहां उन्होंने काफी पौधे लगाए हुए हैं। उन्हें पालतू जानवर काफी प्रिय हैं। 

इंटीरियर है काफी खूबसूरत 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर से बेहद ही प्रेम करती हैं। वह अक्सर ही अपने माता - पिता के साथ फोटोज शेयर करती हैं। शक्ति कपूर भी एक जाने - माने एक्टर हैं वह अपनी बेटी पर काफी गर्व करते हैं। श्रद्धा के घर के इंटीरियर की बात करें तो उसमें व्हाइट पेंट किया हुआ है और जोकि एक रॉयल लुक दे रहा है। 

घर का मंदिर 

जब हम हर चीज़ की बात कर ही रहें हैं तो घर के मंदिर को कैसे भूल सकते है। यदि बात करें श्रद्धा कपूर के घर के मंदिर की तो उनके घर पर काफी खूबसूरत सा मंदिर भी है। वह अक्सर ही पूजा करती हैं जिसकी तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। श्रद्धा कपूर सादा सिंपल रहना पसंद करती हैं जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। 


 

calender
04 May 2023, 03:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो