रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अगले हफ्ते करेंगे शादी, फैंस को पसंद आया इनविटेशन कार्ड

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर शादी का इनविटेशन कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन का डेट लिखा हुआ है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: साऊथ इंडस्ट्री के पॉपुलर जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें अब तेज हो गई हैं. दोनों ने हाल ही में सगाई की थी, अब शादी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. 

दरअसल सोशल मीडिया पर उनका कथित शादी का निमंत्रण पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन की तारीखें बताई गई है. इससे फैंस काफी उत्साहित हैं.

शादी का निमंत्रण पत्र वायरल 

सोशल मीडिया पर फैल रहे निमंत्रण पत्र में विजय देवरकोंडा की ओर से लिखा गया है कि वे और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे. 

इसमें कहा गया है, "हमारे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी को एक छोटे समारोह में शादी कर रहे हैं. इस नए अध्याय की शुरुआत में उन लोगों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं जो हमारे साथ रहे हैं. आपकी मौजूदगी इसे और खास बनाएगी." यह पत्र काफी भावुक और सादगी भरा लगता है. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक अधियकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

रिसेप्शन की जानकारी भी इसी पत्र में है. इसमें लिखा है कि 4 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद में रिसेप्शन होगा. मेहमानों को जश्न में शामिल होने और आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शादी उदयपुर में एक शानदार जगह पर होगी, जो डेस्टिनेशन वेडिंग होगी.

सगाई और रिश्ते की शुरुआत

खबरों के अनुसार, इस जोड़े ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई की थी. हालांकि उन्होंने कभी खुद इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता पार्टी में विजय का उनके साथ स्नेह दिखना चर्चा में रहा था.

वहां विजय ने रश्मिका का हाथ चूमते हुए देखे गए थे, जिससे रिश्ते की अफवाहें और बढ़ गई. दोनों ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और अब 'रानाबाली' में भी नजर आएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag