चुनाव नजदीक आते ही राम रहीम को 3 हफ्तों की फरलो मिलने के क्या है मायनें

चुनाव नजदीक आते ही राम रहीम को 3 हफ्तों की फरलो मिलने के क्या है मायनें

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हरियाणा में बलात्कार और मर्डर मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा बाबा राम रहीम आखिर कार जेल से बाहर आ ही गया। दरअसल गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। बाबा ने इससे पहले कई बार फरलो के लिए अप्लाई किया था लेकिन हर बार उसकी फरलो खारिज कर दी जाती थी।

ALSO READ: 72% रेटिंग के साथ टॉप पर PM मोदी, बाइडेन

फिलहाल बाबा रोहतक की सुनरिया जेल में बंद है। बता दें कि फरलो एक छुट्टी की तरह है जिसमें जेल में सजायाफ्ता बंदियों को छुट्टी मिलती है और तय समय के लिए वह अपने घर जा सकते हैं। हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस फरलो के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

सिरसा से लगते हुए पंजाब के इलाकों में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव रहा है। साल 2017 के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा में अपने डेरे पर पहुंचेंगे। राम रहीम को 2017 में रेप का दोषी करार दिया गया था। इसके बाद राम रहीम को पत्रकार हत्‍याकांड में भी दोषी पाया गया। राम रहीम को बेहद ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया था।

.
calender
07 February 2022, 08:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो