Paneer benefits: स्वाद के साथ साथ सेहत भी बेहतर करता है लज्जतदार पनीर, जानिए इसके फायदे

पनीर में प्रोटीन के साथ साथ ढेर सारा कैल्शियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनिरल्स हैं।  विटामिन की बात करें तो पनीर शरीर में विटामिन ए और विटामिन डी की कमी पूरी करता है।

calender

पनीर का नाम सुनते ही भारतीयों के मुंह में पानी आ जाता है।  आए भी क्यों ना लज्जत और स्वाद के नाम पर शाकाहारियों के पास पनीर ही है जिसे हम हर तीज त्योहार और फंक्शन पर खाना पसंद करते हैं। घर की छोटी पार्टी हो या बर्थडे, किसी को ट्रीट देनी हो या फिर शादी समारोह, पनीर सबका फेवरेट है। ये एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जो हर किसी को पसंद आता है। कुछ लोग कच्चा पनीर खाना  पसंद करते हैं तो कुछ को शाही पनीर, पनीर कोफ्ता और पनीर पुलाव पसंद आता है। पनीर केवल लज्जत का जरिया नहीं है, इसमें पाया जाने वाला ढेर सारा प्रोटीन शरीर को बहुत सारी ऊर्जा देने के साथ साथ मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर को ताकत देता है। चलिए आज जानते हैं कि पनीर से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही जानेंगे कि एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए और पनीर ज्यादा खाने  से क्या नुकसान हो सकते हैं।

पनीर में प्रोटीन के साथ साथ ढेर सारा कैल्शियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनिरल्स हैं।  विटामिन की बात करें तो पनीर शरीर में विटामिन ए और विटामिन डी की कमी पूरी करता है। पनीर किसी भी दूध का हो सकता है, ये गाय के दूध, भैंस के दूध, सोया दूध और बकरी के दूध से भी बनता है। 

प्रोटीन की जरूरत पूरी करता है पनीर
पनीर में ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है और ये शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में काफी सहायक होता है। इससे शरीर को भरपूर ताकत और ऊर्जा मिलती है। बच्चो के साथ साथ गर्भवती महिलाओं और उम्रदराज लोगों को भी पनीर का सेवन काफी फायदा करता है।

पनीर में पाया जाने वाला ढेर सारा कैल्शियम दांतों के साथ साथ हड्डियों को भी मजबूत करने में मददगार साबित होता है। इसकी मदद से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है और बोन डेंसिटी बढ़ती है। इससे  दांत मजबूत रहते हैं और बाल भी घने होते हैं। 

पाचन तंत्र को मजबूत करता है पनीर
पनीर के सेवन से पाचन तंत्र स्मूद और मजबूत करने में मदद मिलती है। दरअसल पनीर में लैक्टोबैसिलस नामक गुड बैक्टीरिया पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले प्रोबायोटिक्स में से एक गिना जाता है। इसलिए पनीर के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

कुछ सालों पहले पनीर पर हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की तरफ से एक रिसर्च की गई थी। इस रिसर्च के बाद कहा गया है कि पनीर में पाए  जाने वाले विटामिन डी और ढेर सारा कैल्शियम शरीर का कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर है पनीर
पनीर में ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते  हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को रोककर शरीर में घातक कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं। आपको बता देम कि यही फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव तनाव का मुख्य कारण बनते हैं और इस तनाव की वजह से शरीर दिल की बीमारी, कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बन सकता है। 

डिप्रेशन औऱ तनाव दूर करता है पनीर का सेवन
पनीर में पाया जाने वाला ट्राइटोफैन नामक प्रोटीन शरीर में जाकर सेरोटोनिन नामक कैमिकल में तब्दील हो जाता है। ये कैमिकल मूड बेहतर करता है और तनाव, स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी दिक्कतों को दूर करने में सहायक साबित होता है। 

पनीर का सेवन कैसे कर सकते हैं -
पनीर को कच्चा, रोस्ट करके या फिर फ्राई करके खाया जा सकता है।
इसके सैंडविच, पिज्जा, रोटी, पराठा, रोल्स किसी भी व्यंजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं और सूप में डालकर भी खा सकते हैं। 

एक दिन में कितना पनीर का सेवन सही है
एक वयस्क इंसान की बात करें तो एक दिन में 100 ग्राम पनीर का सेवन  उपयुक्त होता है। अगर आपकी लाइफस्टाइल एक्टिव है तो आप 100 ग्रामम पनीर रोज भी खा सकते हैं। अगर बढ़ता बच्चा या फिर जिम ट्रेनिंग आदि करने वाला शख्स, तो थोड़ा ज्यादा पनीर खा सकता है। इसे सुबह, दोपहर सांयकाल किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन रात को सोने से ऐन पहले पनीर का सेवन करना पाचन की नजर से सही नहीं होता है। 

लिमिट से ज्यादा पनीर का सेवन आपको डायरिया कर सकता है। पनीर में पाया जाने वाला ढेर सारा प्रोटीन अगर शरीर में तय मात्रा से ज्यादा जाता है तो ये पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है, इससे दस्त, पेट में ऐंठन, मरोड़ आदि की दिक्कत हो सकती है।  

वो लोग जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, इन्हें भी पनीर के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। पनीर के सेवन से ब्लड प्रेशर हाई होना का डर रहता है। 

जिन लोगों को लैक्टोज इंटोलेरेंस यानी लैक्टोज से एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें पनीर का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। 

Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

First Updated : Tuesday, 04 April 2023