Health News: गर्मी में इन 3 चीजों को खाना पड़ सकता है आपको भारी

Health News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोगों को अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • जैसा कि आप लोग जनाते ही है कि मौसम में लगातर बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि इस तरह के मौसम हमे किस तरह की चीजे खानी चाहिए।

Health News: जैसा कि आप लोग जनाते ही है कि मौसम में लगातर बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि इस तरह के मौसम हमे किस तरह की चीजे खानी चाहिए। आप ने अधिकतर लोगों को देखा होगा जो इस मौसम में भी फ्रिज का ठंडा पानी, आइसक्रीम और सलाद का अधिकतर प्रयोग कर रहे हैं ऐसे में जो व्यक्ति इस तरह की चीजों पर ध्यान देते हैं ।

उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां शुरू हो सकती हैं।जिससे आप पीड़ित हो सकते हैं। इस तरह के बदलते मौसम में कुछ चीजे ऐसी हैं जिनका सेवन करना आपको नुकसानदायक हो सकता है। सन 2022 में इस समय काफी गर्मी थी, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है इस बार मई के महीने मार्च के महीने की तरह ठंड हो रही है।

ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन चीजों का खाने से आपके शरीर में नुकसान पहुंच सकता है।

कच्चे स्प्राउट्स

मूग, तिपतिया घास, अल्फाल्फा और मूली के अंकुरित सहित सभी तरह के स्प्राउट्स इन्फेक्शन फैला सकते हैं जिसकी चलते आपको फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ सकता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही कच्चे स्प्राउट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इनमें गर्मी में साल्मोनेला और कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। हर साल कच्चे या हल्के पके हुए सप्राउट्स खाने से खाद्य जनित बीमारी के 148 केस देखे जा चुके हैं।

आइसक्रीम का सेवन

गर्मियां शुरू होते ही लोगों को सबसे पहले आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है ये न केवल खाने में टेस्टी लगती है बल्कि हमारे शरीर को कुछ देर लिए ठंडा रखती है गर्मियों में सभी लोग आइसक्रीम का प्रयोग करते हैं, लेकिन इन दिनों मौसम में काफी तेजी के साथ बदलाव देखा जा रहा है जिसके चलते आइसक्रीम आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

सलाद का सेवन

 इसमें कोई शक नहीं हैं कि सलाद कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भरा हुआ है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसका सेवन करने से भी आप बीमार पड़ सकते हैं। सलाद गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है जिसके चलते आप सलाद का सेवन करके बीमार पड़ सकते हैं।

calender
04 May 2023, 05:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो