वेट लूज करने में मदद करते हैं सूरजमुखी के बीज, शुगर में भी लाभकारी हैं, जानिए इसके फायदे

सूरजमुखी के बीजों में मौजूद पोषण की बात करें तो इसके ढेर सारे पोषक तत्व शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होते है. सूरजमुखी के बीजों में ढेर सारी ऊर्जा के साथ साथ प्रोटीन, कार्ब्स, डायटरी फाइबर पाया जाता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth

सूरजमुखी की बात आते ही सबसे पहले इसके खूबसूरत और खिले और महकते फूल जेहन में तैर जाते हैं. सूरजमुखी के फूल के साथ साथ इसके बीज भी आयुर्वेद में सेहत के लिए काफी फायदेमंद कहे गए हैं। इसके बीजों का सेवन सदियों से सेहत के लिए दवा बनाने के लिए किया जा रहा है। इसमें ढेर सारी ऊर्जा और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ना केवल स्वस्थ बनाते हैं बल्कि कई बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार साबित होते हैं। चलिए जानते हैं कि सूरजमुखी के बीच सेहत के लिए कैसे फायदेमंद साबित होते हैं और साथ ही जानेंगे कि इनका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

सूरजमुखी के बीजों में मौजूद पोषण की बात करें तो इसके ढेर सारे पोषक तत्व शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होते है. सूरजमुखी के बीजों में ढेर सारी ऊर्जा के साथ साथ प्रोटीन, कार्ब्स, डायटरी फाइबर पाया जाता है। सूरजमुखी के बीज में मिनिरल्स की बात करें तो इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्गनीशियम, फास्फोरस के साथ साथ पोटेशियम और सोडियम भी पाया जाता है। इसके अंदर ढेर सारा जिंक भी होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और विटामिन भी भी पाया जाता है। इसके अलावा इनमें थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन भी पाया जाता है। 

       
सूरजमुखी के बीज के फायदे

दिल को स्वस्थ रखते हैं सूरजमुखी के बीज 

इन बीजों में पाए जाने वाले ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन बीजों में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉइड, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और कई तरह के विटामिन शरीर को ह्रदय संबंधी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं 

कोलेस्ट्रोल घटाते हैं सूरजमुखी के बीज 
सूरजमुखी के बीज वजन घटाने में काफी मददगार होते हैं क्योंकि इनकी मदद से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। इन बीजों में ओलेइक और लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इससे वजन भी कम होता है और दिल भी सुरक्षित रहता है।

सूरजमुखी के बीज कैंसर का खतरा कम करते हैं
इन बीजों में लिगनेन युक्त एंजाइम पाए जाते हैं  जो महिलाओं के शरीर में हार्मोन में बदलाव के चलते पैदा हौने वाली कैंसर की संभावनाओं को कम करते हैं। खासकर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में सूरजमुखी के बीज काम आते हैं। मैनोपॉज के बाद महिलाओं में होने वाले कैंसर के जोखिम कम करने में इन बीजों का बड़ा योगदान हो सकता है।

सूरजमुखी के बीजों में पाए जाने वाले ढेर सारे मिनिरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और जिंक की मदद से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बोन डैंसिटी बढ़ती  है और हड्डियों का दर्द कम होता है।

मधुमेह यानी शुगर की बीमारी में सूरजमुखी के बीज फायदा करते हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि शुगर के मरीज सुबह स्नेक्स में सूरजमुखी के बीजों को खा सकते हैं। इनकी मदद से शरीर में इंसुलिन को उत्तेजित किए जाने में मदद मिलती और शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सही बना रहता है।

सूरजमुखी के बीजों में पाया जाने वाला फाइटोएस्ट्रोजेन महिलाओं के शरीर में जरूरी कहे जाने वाले हॉर्मोन एस्ट्रोजेन के असंतुलन को सही करते हैं जिससे महिलाओं में थायराइड, शुगर और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम कम हो सकते हैं। 

कैसे  करें  सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल 
बाजार में सूखे सूरजमुखी के आसानी से मिल जाते हैं। इनको पहले छीला जाता है और फिर इनको कच्चा खाया जा सकता है। शुगर के मरीज इनका छिलका उतार कर इन्हें रोस्ट करके खाते हैं। कई लोग इन बीजों को पीस कर नर्म मुलायम पेस्ट की तरह यूज करते हैं। कई जगहों पर सलाद, पिज्जा, पास्ता और सैंडविच में इनका इस्तेमाल किया जाता है। आप हलवे, पोहा, इडली, डोसा आदि में इनको डालकर खा सकते हैं। 

calender
05 April 2023, 06:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो