सांसद छिनने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर का बदला बायों, लिखा- DisQualified MP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद की सदस्यता गंवाए जाने के बाद राहुल ने अपने ट्विटर बायों में DisQualified MP को खास मेंशन किया है। राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पानी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद की सद्स्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया है।

calender

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी  को संसद की सदस्यता से रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने 'अयोग्य सांसद' (Dis'Qualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गाधी को मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी नेता राजघाट पर सकल्प सत्याग्रह कर रहे है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सत्याग्रह करने से मना कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में राजघाट पहुंचे।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 'आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

First Updated : Sunday, 26 March 2023