अकाली दल ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ स्थित यूटी गेस्ट हाउस में अकाली दल की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया गया। इस मौके पर वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

Janbhawana Times

NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ स्थित यूटी गेस्ट हाउस में अकाली दल की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया गया। इस मौके पर वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस मीडिया से बातचीत करते हुए शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा, कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से सिख समुदाय के ऊपर काफी अत्याचार किए है जिसके देखते हुए अकाली दल कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएगा।

इसी को लेकर शिरोमणी अकाली दल ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन देने का फैसला किया है। वहीं इससे पहले 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से बात की।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा। बताते चले, केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल एनडीए से बाहर हो गया था। पार्टी की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag