अमित शाह ने आगामी होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के साथ बैठक

गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में आगामी होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को लाल बाग मुंबई में राजा गणपति के दर्शन के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई : गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में आगामी होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को लाल बाग मुंबई में राजा गणपति के दर्शन के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की है। इस दौरान शाह की तरफ से 150 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

बैठक में ये भी कहा गया है कि उद्धव ठाकरे ने अपनी विचारधारा के साथ धोखा किया है। उन्हें जनता माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की तरफ से कभी भी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था। शाह ने कहा है कि मोदी के मार्गदर्शन में बीएमसी चुनाव में भाजपा और असली शिवसेना गठबंधन के साथ 150 सीट जीतने का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएमसी में भाजपा का जीतना तय है। क्योंकि जनता मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है।

उन्होंने आगे कहा कि विचारधारा को धोखा देने वाली उद्धव पार्टी के साथ नहीं है। उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ भाजपा को धोखा दिया था बल्कि विचारधारा को धोखा दिया और महाराष्ट्र की जनता के जनादेश का भी अपमान किया। शाह ने उद्धव ठाकरे और पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में जो लोग जनता को धोखा देते हैं उनको जनता सजा भी देती हैं। सूत्रों के मुताबिक सितंबर या अक्टूबर में बीएमसी के चुनाव हो सकते हैं।

calender
05 September 2022, 07:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो