बागपत में खेल स्पर्धा कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग ठाकुर

बागपत में खेल स्पर्धा कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग ठाकुर

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने खेल स्पर्धा कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में युवाओं ने हिस्सा लिया। जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहुंचे अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थी। इस दौरान कार्यकम में अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया और सपा अध्यक्ष को निशाने पर भी लिया।

read more: दिल्ली में 29 नवंबर को होने वाले ट्रेक्टर मार्च को किसान मोर्चा ने किया स्थगित

अनुराग ने कहा, सांसद खेल स्पर्धा के ज़रीए अगर हम खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं, नशे से दूर रख रहे हैं तो क्या बुराई है? अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो, हम दंगल कराते हैं। बागपत के लोग दंगल चाहते हैं, दंगे नहीं।

आगे ठाकुर ने कहा, आप खेलो को बढ़ावा देना चाहते हो लेकिन खेलो में राजनीति नहीं चाहते लेकिन कोई राजनीतिक प्राणी खेल को बढ़ावा दे तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।

.
calender
27 November 2021, 10:47 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो