अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के सीएम संग गुजरात में करेंगे रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मिशन गुजरात शुरू हो गया हैं। वह शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने जा रहे हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मिशन गुजरात शुरू हो गया हैं। वह शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने जा रहे हैं।

बता दें कि इस रोड शो का नाम 'तिरंगा यात्रा' रखा गया हैं ।आम आदमा पार्टी(AAP) का ये रोड शो करीब 2 किलोमीटर तक का होगा।वहीं इसमें राज्य के प्रमुख नेताओं सहित 50,000 लोगो के शामिल होने के उम्मीद हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। जिसको लेकर ही ये रोड शो आयोजित किया गया हैं। इस रोड शो का नेतृत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करने वाले हैं।

अहमदाबाद के निकोल और बापूनगर में आज दोपहर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले दोनों नेता गांधी आश्रम जाएंगे फिर वहां से अपने रोड शो के लिए निकोल इलाके में पहुंचेगें।

हालांकि ये कोई पहली बार नही हैं जब आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही हैं। इससे पहले भी आप पार्टी पठानकोट, जालंधर और अयोध्‍या में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर चुकी हैं।

calender
02 April 2022, 11:21 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो