सावधान! कोरोना के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, दुनिया में मचा हड़कंप

सावधान! कोरोना के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, दुनिया में मचा हड़कंप

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दहशत दुनिया के कुछ देशों में साफतौर पर देखी जा रही है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि भारत में इस नए वैरिएंट का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। कोरोना का नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट B.1.1.529 के सामने आने के बाद दुनियाभर में इसे लेकर हड़कंप मच गया है। सभी देश इसपर चिंता जता रहे हैं। यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने कहा है कि कोविड-19 के एक नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले हवाई यात्रियों पर संघ रोक लगाना चाहता है।

read more:राकेश टिकैत ने कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून किसानों का अधिकार

WHO में कोरोना मामले की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा- हमें इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मल्टीपल म्यूटेशन की वजह से वायरस के बिहेवियर में बदलाव हो रहा है और यह चिंता की बात है। ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने इस वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। इसमें 32 म्यूटेशन हो रहे हैं, जिस वजह से वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है।

.
calender
26 November 2021, 11:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो