Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र के नादेड़ पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का महाराष्ट्र में आज चौथा दिन हैं। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने गुरुवार सुबह नांदेड़ के लोहा इलाके के कापशी चौक से पदयात्रा शुरू की। इस चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद यात्रा की शुरुआत की।

Shruti Singh
Shruti Singh

महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का महाराष्ट्र में आज चौथा दिन हैं। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने गुरुवार सुबह नांदेड़ के लोहा इलाके के कापशी चौक से पदयात्रा शुरू की। इस चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद यात्रा की शुरुआत की। बता दें कि कांग्रस की भारत जोड़ो यात्रा ने सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकसाथ लाना है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र यात्रा के दौरान वह राज्य के लोगों से मिलेंगे और उनकी तकलीफें सुनेंगे। उनके मुताबिक सितंबर में शुरू हुई ये पदयात्रा श्रीनगर में तिरंगा फहराने के बाद ही संपन्न होगी।

calender
10 November 2022, 11:54 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो