Bharat Jodo Yatra: गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे राहुल गांधी, पगड़ी पहने आए नज़र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) मंगलवार को महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरु नानक जयंती के खास अवसर पर नादेड़ जिले के एक गुरुद्वारा में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए नज़र आए।

Shruti Singh

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंची थी। वहीं आज मंगलवार को राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा से की है। उन्होंने नादेड़ जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 15 दिनों तक महाराष्ट्र में ही रहेगी। सोमवार को राहुल गांधी ने कहा था कि वह 15 दिनों तक राज्य में लोगों से मिलेंगे और उनकी परेशानियां भी सुनेंगे।

calender
08 November 2022, 10:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो