भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लगाई 100 मीटर की रेस, देखें वीडियो

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहें हैं। इन दिनों यात्रा चार राज्यों से होते हुए तेलंगाना पहुंची है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहें हैं। इन दिनों यात्रा चार राज्यों से होते हुए तेलंगाना पहुंची है। राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना में यात्रा की शुरुआत गोलापल्ली जिले से की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ दौड़ लगाई जिसका वीडियो पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो अब वायरल हो रही है। इससे पहले भी राहुल गांधी यात्रा के दौरान बच्चों के साथ फुटबॉल, पुशअप व अन्य मनोरंजन जैसी एक्टिविटी करते देखे गए हैं। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल पहले बच्चों के साथ कुछ बातचीत करते हैं और फिर अचानक से दौड़ना शुरू कर देते हैं। साथ में उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी भी दौड़ने लगते हैं, वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता भी दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है।

पहले आदिवासियों के साथ किया डांस

राहुल गांधी इससे पहले शनिवार को महबूबनगर जिले में यात्रा के दौरान आदिवासी कलाकारों के एक समूह के साथ हाथ मिलाया, एक सींग वाली आदिवासी टोपी पहने, पार्टी के सांसद आदिवासियों के साथ पारंपरिक डांस में हिस्सा लिया, जिसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने भी डांस कर अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनिय है कि यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई है जो अगले साल कश्मीर में जाकर खत्म होगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी आम लोगों से जुड़कर पार्टी की मौजूदा स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

calender
30 October 2022, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो