कांग्रेस ने फिर से की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, 3 जनवरी को यूपी में होगी एंट्री

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को फिर से शुरू हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार तैयारियां की हुई है। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को यूपी में एंट्री करेंगी। कांग्रेस नेताओं को भरोसा है कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करेंगी। इसके साथ-साथ आम जनता को बीजेपी के कुशासन के प्रति भी जागरूक करेगी।

Lalit Hudda

पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगी। यूपी में लगभग 120 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा पांच जनवरी को हरियाणा के लिए निकल जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगी और दोपहर में यूपी के गाजियाबाद जिले में प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा बागपत जिले के मवीकलां गांव में ठहरेगी और अगले दिन यह शामली से होकर गुजरेगी। इसके बाद पांच जनवरी को हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे है। पार्टी नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई जान आएगी।

calender
01 January 2023, 08:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो