कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर हुईं कोरोना संक्रमित

देशभर में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है।

Janbhawana Times

बता दें कि जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।"

सोनिया गांधी इससे पहले भी कोविड संक्रमित हुई थी। उनमें एक महीने में दूसरी बार कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले दो जून को वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।

कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले सोनिया गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने एक दिन पहले ही बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही खुद को होम आइसोलेशन में रखा था।

Topics

calender
13 August 2022, 01:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो