संविधान दिवस कार्यक्रम: 26/11 हमारे लिए एक दुखद दिवस है- मोदी

संविधान दिवस कार्यक्रम: 26/11 हमारे लिए एक दुखद दिवस है- मोदी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, आज का दिवस इस सदन को प्रणाम करने का है। इसी पवित्र जगह पर महीनों तक भारत के एक्टिविस्टों ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए व्यवस्थाओं को निर्धारित करने के लिए मंथन किया था और संविधान रुपी अमृत हमें प्राप्त हुआ।

read more: राजौरी में घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

उन्होंने कहा, आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज मैं उन बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं।

विधानसभा दिवस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, भारतीय संविधान मात्र क़ानूनी मार्गदर्शन की व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक आर्थिक परिवर्तन का दस्तावेज भी है। संविधान का निर्माण करने वाले महान संविधान मनुष्यों को मैं नमन करता हूं।

वही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, हम अकेली ऐसी पार्टी हैं जो वैचारिक पृष्ठभूमि पर काम कर रही है, जिसके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं। बाकी सभी राजनीतिक पार्टी पारिवारिक पार्टी हैं। सब वंशवाद, परिवारवाद से प्रेरित हो चुके है।

.
calender
26 November 2021, 06:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो