AK-203 राइफल सौदे पर भारत और रूस के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

AK-203 राइफल सौदे पर भारत और रूस के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

Lalit Hudda
Lalit Hudda

21वें भारत-रूस वार्षिक बैठक में भाग लेने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंचेंगे। शाम को पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक होगी। उससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी भारत पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर और राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

read more: दिल्ली में भी ओमीक्रोन के मरीज़ पाए गए: केजरीवाल

बता दे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भारत और रूस के बीच पहली बार हो रही 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, भारत-रूस डिफेंस इंगेजमेंट में हाल के दिनों में अभूतपूर्व तरीके से प्रगति हुई है। हमें उम्मीद है कि रूस इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत के लिए एक प्रमुख भागीदार बना रहेगा।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत और रूस के बीच हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 6,01,427 7.63x39 मिमी असॉल्ट राइफल AK-203 की खरीद के लिए अनुबंध, 2021-2031 से सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए कार्यक्रम जैसे समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

.
calender
06 December 2021, 07:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो