रामचरितमानस पर दिए विवादित बयानों पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हिंदूओं को जागना होगा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म को बढ़ावा देने के बेबाक बोलते रहते है। रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। वहीं कई साधु-संत ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है। अब इस मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी राय रखी है।

calender

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दूओं से आग्रह किया कि जो लोग हिन्दुओं को आपस में लड़ाना चाहते हैं, अब उनके खिलाफ आपको जागना होगा। यह आपको सोचना होगा कि जिन्होंने रामचरितमानस का अपमान किया है, उनसे हाथ मिलाना है या क्या करना है।

रामचरितमानस पर दिए विवादित बयानों पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने की जरूरत नहीं है। रामचरितमानस का अपमान करने वालों को भारत में रहने का भी अधिकार नहीं है। अब एकजुटता की आवश्यकता है, हम सब हिन्दू एक हों।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ हो और भारत हिंदू राष्ट्र हो। उन्होंने कहा कि ऐसी मांग करने की आजादी सबको है, उन्हें भी है। वह लगातार इसके लिए सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि इसपर फैसला लें।

इस बीच रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और फाड़ने की खबरें मिल रही है। इस मामले को लेकद देशभर में राजनीति तेज हो गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस तरह की घटना को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि यह सनातन धर्म के खिलाफ साजिश हो रही है। इस तरह की साजिश का जवाब देने के लिए सभी हिंदूओं को एक होना होगा।

First Updated : Monday, 30 January 2023