साल 2023 के पहले ही दिन दो बार महसूस किये गए भूकंप के झटके

आज से नये साल यानी 2023 की शुरुआत हो चुकी है वहीं साल के पहले ही दिन देश में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दे, पहले राजधानी दिल्ली में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके बाद अब बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया। हालांकि दोनों बार भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

आज से नये साल यानी 2023 की शुरुआत हो चुकी है वहीं साल के पहले ही दिन देश में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दे, पहले राजधानी दिल्ली में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके बाद अब बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया। हालांकि दोनों बार भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

बता दे, दिल्ली में भूकंप के झटके शनिवार को आधी रात के बाद 1:19 बजे महसूस किए गए। दिल्‍ली के साथ ही आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके उस वक्‍त महसूस किए गए जब पूरा देश नए साल का इंतजार कर रहा था और सब लोग जश्न में डूबे हुए थे।

बता दे, बंगाल की खाड़ी में 4.5 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इससे पहले दिल्ली में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई। बंगाल की खाड़ी में सुबह 11 बजे के आस-पास ये भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दे, पिछले महीने यानी दिसंबर में भी बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया था। 5 दिसंबर को आए भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें................

साल के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की हुई बढ़ोत्तरी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag