बजने जा रहा है हिमाचल, गुजरात में चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग करने जा रहा है तारीखों का ऐलान

आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

Vishal Rana
Vishal Rana

आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग की तरफ से दोनों राज्यों के चुनाव का पुराना शेड्यूल ही फॉलो किया जा सकता है। जी हां हिमाचल प्रदेश में एक ही राउंड में मतदान होते रहे है जबकि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होता है। तो इस बार भी यही शेड्यूल रहेगा।

वहीं इसको लेकर राजनीतिक पार्टी पहले से ही दोनों राज्यों में जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। बात अगर दोनों राज्यों में मौजूदा सरकार की करे तो दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी गुजरात में जमकर अपनी ताल ठोक रही है। आम आदमी पार्टी गुजरात की जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह की यौजनाओं का ऐलान भी कर रही है।

वहीं इसको लेकर अरविंद केजरीवाल भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है केजरीवाल भी कई बार गुजरात में जनता को संबोधित कर चुके है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी भी जमकर रैलिया कर रही है और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ दोनों राज्यों में आने की कोशिश कर रही है। खुद पीएम मोदी भी गुजरात की जनता को कई बार संबोधित करके उनका विश्वास जीत रहे है।

हालांकि कांग्रेस पार्टी अभी दोनों राज्यों में अपना ज्यादा दमखम नहीं दिखा पा रही है लेकिन जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का गुजरात में बड़ा वोट बैंक माना जा रहा है। इसी को लेकर आज दोपहर 3 बजे के करीब चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोनों राज्यों में तारीखओं का ऐलान कर सकता है।

calender
14 October 2022, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो