February Festival list: फरवरी में महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या समेत आएंगे ये व्रत त्योहार, यहां देखें लिस्ट

फरवरी माह में महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और फुलेरा दौज जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं.

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
फरवरी का महीना शुरू हो रहा है और हिंदू कैलेंडर की बात करें तो इसे फाल्गुन माह की शुरूआत कहा जाता है। भारत त्योहारों का देश है और ऐसे में हर माह कई त्योहार आते हैं।  फरवरी माह में महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या समेत कई बड़े त्योहार आते हैं जिनमें पूजा अर्चना के साथ साथ व्रत आदि भी रखे जाते हैं औऱ मंदिरों में काफी धूम रहती है। 
 
फरवरी माह में जया और विजया नामक दो एकादशी व्रत आएंगे। इसके अलावा फरवरी का सबसे बड़ा त्योहार है महाशिवरात्रि। देवों के देव महादेव का खास दिन। कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव पार्वती विवाह हुआ था और इसी दिन शिव भगवान 12 ज्योतिर्लिंगों के रूप में प्रकट हुए थे। इस दिन देश भर में मंदिरों को सजाया जाता है। लोग शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, आदि से अभिषेक करते हैं औऱ धतूरा, भांग, बेर और फल आदि शिव को अर्पित किए जाते हैं। इस दिन कई श्रद्धालू पूरे मन से व्रत आदि करते हैं। कहते हैं कि इस दिन व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सुयोग्य वर की चाह में अविवाहित कन्याएं भी व्रत करती हैं। 
 
वहीं इसी माह से होलाष्टक भी लग जाएंगे। चूंकि मार्च में होली है और होली से आठ दिन पहले होलाष्ट लग जाते हैं। यानी होली से पहले आठ दिन के लिए मांगलिक और शुभ कामकाज बंद हो जाते हैं। इस दौरान शादी, ब्याह, मुंडन आदि नहीं होते। फरवरी माह में सोमवती अमावस्या पड़ती है जिस पर गंगा स्नान औऱ दान की महत्ता है।
 
चलिए जानते हैं फरवरी माह में आ रहे प्रमुख व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट - 
 
1 फरवरी - जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। 
2 फरवरी - भीष्म द्वादशी
5 फरवरी - रविदास जयंती, ललिता जयंती, इस दिन माघ पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा।
9 फरवरी - संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी - कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
17 फरवरी - विजया एकादशी
18 फरवरी - महाशिवरात्रि का पर्व, इसी दिन प्रदोष व्रत भी है और शनि त्रयोदशी भी मनाया जाएगा। 
20 फरवरी - सोमवती अमावस्या का व्रत और दान पुण्य का महात्य है
21 फरवरी - फुलेरा दौज, होली की शुरूआत, इस दिन भगवान कृष्ण और राधा फूलों की होली खेलते है। 
23 फरवरी - विनायक चतु्र्थी, भगवान गणेश का व्रत रखा जाता है। 
27 फरवरी - होलाष्टक आरंभ, 7 मार्च की होली है और आठ दिन पहले शुभ कामकाज पर रोक लग जाती है।
calender
31 January 2023, 01:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो