असम के शिवसागर में विदेशी पर्यटको का यात्रा

सर्दियों के आगमन के साथ ही देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग ऐतिहासिक नगरी शिवसागर में आते हैं। वही असम के शिवसागर जिले मेंऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड के चार पर्यटकों का दल पहुचे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सर्दियों के आगमन के साथ ही देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग ऐतिहासिक नगरी शिवसागर में आते हैं। वही असम के शिवसागर जिले मेंऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड के चार पर्यटकों का दल पहुचे।

जिले के प्राचीन स्मारकों के दर्शन करने आए विदेशी पर्यटको ने जिले के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और बहुत प्रसन्न हुए। इस साल जिले के रंगघर, करेंग घर और शिवदल में आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में हैं।

ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड के चार पर्यटकों ने न केवल ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया, बल्कि आई लव शिवसागर की टैगलाइन वाली टी-शर्ट भी पहनी।

पर्यटकों की सहायता की जिला उप उपायुक्त एवं राज्य सरकार के कर्मश्री पुरस्कार पाए जाने वाले बिट्टोपन नेउग ने की। बता दे जिला उप उपायुक्त हमेशा जिले के प्राचीन संसाधनों को दुनिया के सामने पेश कर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिवसागर में हमेशा सक्रिय देखे जाते हैं।

calender
09 November 2022, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो