Gujarat assembly elections: भाजपा कल जारी करेंगी अपना घोषणा पत्र

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल यानी शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी करेंगे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल यानी शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी करेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शनिवार को संकल्प पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी करेंगी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार सुबह 10ः30 बजे गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय श्रीकमलम, गांधीनगर से पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा गुजरात की सत्ता में पिछले 27 वर्षों से काबिज हैं। इसको लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के तमाम बड़े नेता गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा, गुजरात राज्य भाजपा के दो शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य भी है।

गुजरात की सभी 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को 89 विधानसभा सीटों के लिए होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को 93 विधानसभा सीटों के लिए होगा। इसके अलावा आठ दिसंबर को चुनाव के नतीजे आंएगे।

calender
25 November 2022, 09:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो