गुजरात: PM मोदी ने गांधीनगर में मिशन डेफस्पेस का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मकसद भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मकसद भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित रहा। इस मौके पर पीएम ने पूर्वी गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रहे एक एयरबेस की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए एक अहम केंद्र बनकर उभरेगा।  डेफएक्सपो 22 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है जिसका संकल्प हमने अमृत काल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास, युवा की शक्ति, सपने, संकल्प और साहस भी है, इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है।

ये देश का ऐसा पहला डिफेंसएक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही है। केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही है। आज अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक व्यापार तक मेरीटाइम सेक्योरिटी एक ग्लोबल प्राथमिकता बनकर उभरा है। दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं और मैं विश्व को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत हर कोशिश प्रयास करता रहेगा इसलिए ये डिफेंस एक्सपो भारत के प्रति  वैश्विक विश्वास का भी प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया और हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है।ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा। अंतरिक्ष में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारत को अपनी इस तैयारी को और बढ़ाना होगा। हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए अभिनव उपाय खोजने होंगे। अंतरिक्ष में भारत की शक्ति सीमित न रहे और इसका लाभ भी केवल भारत के लोगों तक ही सीमित न हो, ये हमारा मिशन भी है और विजन भी है।

मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है। पीएम मोदी ने 2021-2022 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 13,000 करोड़ रुपए हो चुका है और आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।  

और पढ़े...

हिमाचल चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम ठाकुर को इस सीट से बनाया उम्मीदवार

calender
19 October 2022, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो