score Card

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हासिल की एक और उपलब्धि, टीकाकरण 197.84 करोड़ के पार

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 197.84 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है। इस उपलब्धि को 2,57,98,020 टीकाकरण सत्रों के जरिये

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 197.84 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है। इस उपलब्धि को 2,57,98,020 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर शनिवार स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की ओर से कोरोना वैक्सीन की मुहैया कराई जा रही खेप में 193.53 करोड़ डोज दिए गए हैं इसमें से 11.31 करोड़ डोज बैलेंस है। इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन के कुल 1,97,84,80,015 डोज दिए जा चुके हैं। इस क्रम में 12-14 साल के बच्चों को दिए गए कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का आंकड़ा 3.68 करोड़ से अधिक है। 12-14 आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.68 करोड़ (3,68,29,621) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि बीते 24 घंटों में देश में 17,092 नए संक्रमितों की पहचान हुई। कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1.07 लाख हो गई है जो कुल मामलों का 0.25 फीसद है। दैनिक संक्रमण दर चार फीसद से घटकर 3.40 फीसद पर आ गई है और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 फीसद दर्ज की गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.55 फीसद और मृत्युदर 1.21 फीसद है।

calender
02 July 2022, 06:45 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag