उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने बरपाया कहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग गर्मी से बेहाल है। यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कई राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की हैं।

Janbhawana Times

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा गुजरात में अगले पांच दिनों तक लू चलने की आशंका जताई गई है। साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, राजस्थान, दक्षिणी यूपी, पंजाब, दक्षिणी हरियाणा में भी हीटवेव की चेतावनी जारी है।

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर ये हैं कि अगले 24 घंटे में कुछ राज्यों में तेज बारिश हो सकती हैं। बता दें कि एक ओर जहां मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, असाम, मेघालय में भारी बारिश की आशंका जताई है।

calender
25 April 2022, 03:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो