Jammu Kashmir: अनंतनाग में भीषण आग लगने से 13 घर और 10 दुकानें जलकर हुई राख

दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के जिला अनंतनाग में जबर्दस्त आग लग गयी। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे की है। आग इतनी भयानक थी उसने अपने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस तरह से 13 घर और 10 दुकान जलकर राख हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग एकत्रित होकर अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से 10 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। समय पर की गई कार्रवाई से करीब 200 घरों को भीषण आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग ने फिर 13 घर और 10 दुकानें को भारी नुकसान पहुंचाया। अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल से फायर सर्विस स्टेशन सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पानी की पर्याप्त उपलब्धता और स्थानीय लोगों के साथ से अग्निशामकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कई घरों को बचा लिया गया। ऑपरेशन के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के सिविल सचिवालय में भी बुधवार 28 दिसंबर 2022 को भीषण आग लग गई थी। सिविल सचिवालय में ये आग चौथी मंजिल पर लगी थी।

calender
30 December 2022, 01:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो