स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में इंदौर ने फिर मारी बाजी

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में इंदौर ने फिर मारी बाजी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणाण घोषित हो गए है। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने इसमे बाजी मारी है। लगातार 5वीं बार इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में विजेता शहरों और प्रदेशों को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति कोविंद ने नंबर-1 पर रहे इंदौर को अवार्ड दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंच पर मौजूद हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, वाह भिया! छा गया अपना इंदौर।

read more: आखिर क्यों डूबा था टाइटैनिक जहाज?

इसके अलावा राष्ट्रपति ने सूरत (गुजरात) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) को देश के दूसरे और तीसरे सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, देशवासियों की सोच में बदलाव, स्वच्छ भारत अभियान की बहुत बड़ी सफलता है। आज यह बदलाव व्यापक स्तर पर हुआ है। अब तो बहुत से परिवारों में छोटे बच्चे भी परिवार के बड़े लोगों को गंदगी फैलाने से रोकते हैं।

उन्होंने कहा, वे बच्चे उन्हें कोई भी चीज सड़क पर फेंकने से टोकते हैं। ऐसे बदलाव के लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए मैं सफाई मित्रों और सफाईकर्मियों की विशेष रूप से सरहाना करता हूं।

.
calender
20 November 2021, 07:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो