दिसंबर 2023 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी जियो की 5G सेवा: मुकेश अंबानी

दिल्ली के प्रगति मैदान पर मुकेश अबांनी ने कहा कि मेरे विचार से 5G वह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

दिल्ली के प्रगति मैदान पर मुकेश अबांनी ने कहा कि मेरे विचार से 5G वह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी।

 

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में 5G सेवाओं की शुरुआत कर देगी। जियो इस महीने के अंत तक 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने की कवायद में जुटी है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि जियो 5जी की वहनीय सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो