जेपी नड्डा ने 'विजय संकल्प' को हरी झंडी दिखाकर बोले- PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है

र्नाटक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। आज यानी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा पार्टी

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। आज यानी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा पार्टी की और से विजय संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महादेश्वर मंदिर में पूजा की। चामराजनगर में सोलीगा आदिवासियों को संबोधित करते हुए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा कर्नाटक के चार स्थानों से शुरू होगी। 20 दिनों में हम 8,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि 'इस यात्रा में 75 जनसभाएं और 150 रोड शो होंगे. अलग-अलग जगहों पर इस यात्रा में पूरे कर्नाटक के लोग शामिल होंगे। विजय संकल्प यात्रा' कर्नाटक में चार स्थानों से प्रारंभ होगी।  20 दिनों के अंदर इस यात्रा के माध्यम से हम 8 हजार किमी. की यात्रा करेंगे। जगह-जगह पर लोगों को जोड़ कर विजय संकल्प यात्रा में 'विजय संकल्प' को आगे बढ़ाते हुए भाजपा आगे बढ़ेगी।'

'एक समय था जब राजनीति... जातिवाद, वोट बैंक और परिवारवाद को ध्यान में रखकर होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर देश को एक सूत्र में पिरो कर विकास के नए आयाम को स्थापित करने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने बदल दिए राजनीति के मापदंड'

जेपी नड्डा ने कहा कि "एक समय था जब राजनीति जातिवाद, वोट बैंक की राजनीति और वंशवाद के आधार पर की जाती थी। बहरहाल, मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से भारत को एक सूत्र में पिरोया है। मोदी के नेतृत्व में इतने वर्षों में भारत की तकदीर और तस्वीर बहुत बदली है। हमारी सरकार ने आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं और वंचितों की बेहतरी के लिए काम किया है। भारत सरकार में, आज हमारे पास एसटी से 12 मंत्री हैं।"

जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमने आदिवासियों के लिए बजट में 190% की बढ़ोतरी की है। 2013 में बजट 4295 करोड़ रुपये था जिसे आज बढ़ाकर 12,461 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग को मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक दर्जा दिया गया था। नेशनल फेलोशिप योजना के तहत करीब 18 हजार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। आदिवासियों द्वारा देश के लिए किए गए विकास कार्यों को उजागर करने वाले 27 जनजातीय शोध केंद्र खोले जाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि येदियुरप्पा जी के आशीर्वाद और बोम्मई जी की मेहनत से मोदी जी सरकार इस जगह की तस्वीर और तकदीर बदल देगी।'

calender
01 March 2023, 04:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो