चामराजनगर में बोले जेपी नड्डा- कर्नाटक आज भी विकास के पथ पर चल रहा है

कर्नाटक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। आज यानी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी आज कर्नाटक महादेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। जे पी नड्डा ने दोपहर में कर्नाटक के चामराजनगर में सोलीगा आदिवासियों को संबोधित किया

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। आज यानी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी आज कर्नाटक महादेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। जे पी नड्डा ने दोपहर में कर्नाटक के चामराजनगर में सोलीगा आदिवासियों को संबोधित किया और फिर वो अब चामराजनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आप सभी को यह जानकर खुशी होगी कि विजय संकल्प यात्रा सभी 224 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी और राज्य में बीजेपी द्वारा किए गए विकास कार्यों को फैलाने के लिए 8,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी, जिससे राज्य में बीजेपी की जीत सुनिश्चित होगी।'

कर्नाटक आज भी विकास के पथ पर चल रहा है: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 'जब हम कर्नाटक के बारे में बात करते हैं, तो हम संस्कृति, परंपराओं, इसके गौरवपूर्ण इतिहास और किस तरह इसने तकनीक की मदद से नेतृत्व किया है, के बारे में बात करते हैं। हम कर्नाटक की संस्कृति की बात करते हैं, हम कर्नाटक की रीति-नीति की बात करते हैं, हम कर्नाटक की गौरवमयी इतिहास की बात करते हैं, हम जब कर्नाटक को नए युग में देखते हैं तो कर्नाटक टेक्नोलॉजी में भी लीड कर रहा है।  कर्नाटक आज विकास के पथ पर चला है। इस बात की हमें खुशी होती है।

देश का सबसे विकसित राज्यों में एक कर्नाटक: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 'इंफ्रास्ट्रक्चर हो, कनेक्टिविटी हो या डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी, कर्नाटक दूसरे राज्यों के लिए रास्ता बना रहा है। विश्वस्तरीय सड़कों से लेकर ट्रेनों तक और बेहतर हवाई संपर्क नए भारत की छवि पेश करते रहे हैं। मैं कर्नाटक को देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाने के लिए बोम्मई जी और येदियुरप्पा जी को बधाई देना चाहता हूं। 

पीएम मोदी कर्नाटक के लोगों को दिया तोहफा: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'पीएम मोदी ने हाल ही में 450 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बने शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 895 करोड़ रुपये और शिवमोग्गा में दो रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं। यह कर्नाटक के लोगों के लिए पीएम मोदी का तोहफा है। चाहे वह इनोवेशन इंडेक्स हो, एनईपी हो या एयरोनॉटिकल मैन्युफैक्चरिंग, कर्नाटक इन सभी क्षेत्रों में अग्रणी है। केवल वैमानिक पुर्जे ही नहीं बल्कि कुल रक्षा निर्माण का 70% अकेले कर्नाटक द्वारा किया जाता है।'

calender
01 March 2023, 06:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो