त्रिपुरा में शुक्रवार को 2 रैलियों को सम्बोधित करेंगे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है।

Sonia Dham
Sonia Dham

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी (IPFT) के लिए छोड़ी हैं।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने गुरुवार को कहा, "पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का शुक्रवार को कुमारघाट और अमरपुर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए आने का कार्यक्रम है।"

एमपी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि, "जनसभा के दौरान उनाकोटि जिले से भाजपा के सभी प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे। जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित करेंगे। मुझे विश्वास है कि यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी।”

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता, शुभेंदु अधिकारी और बंगाल के कई पार्टी नेता भी राज्य में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के प्रचार के लिए 7 फरवरी प्रदेश में प्रचार के लिए जाने वाले है। सभी पार्टियों के नेता अपने अपने प्रचार के लिए लगे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी टीएमसी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए 7 फरवरी को रोड शो करेंगी। पार्टी के राज्य प्रभारी राजीब बनर्जी ने कहा कि इन दोनों के अलावा सांसद महुआ मोइत्रा, पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम सहित 37 स्टार प्रचारक टीएमसी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पूर्वोत्तर राज्य आ रहे हैं।

calender
02 February 2023, 10:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो