केजरीवाल : सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने की साजिश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है।

सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि पीएम मोदी से उनकी हाथ जोड़कर गुजारिश है कि वह एक-एक करके गिरफ्तारी न करे क्योंकि इससे विकास कार्यों में बांधा आती है। बल्कि दिल्ली के सभी मंत्रियों और विधायकों को एकसाथ अरेस्ट करके जांच करवा ले।

दरअसल, दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सीएम केजरावाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जैन को गिरफ्तार करने की पीछे क्या कारण है, ये उन्हें नही पता लेकिन अब डिप्टी सीएम को अरेस्ट करने की साजिश रची जा रही है।

calender
02 June 2022, 11:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो