लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह ने अमृतपाल को पाकिस्तान जाने की दी सलाह, कहा-उनकी जान को है खतरा

लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को सरेंडर नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें पाकिस्तान भाग जाना चाहिए।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद सिमरजीत सिंह मान ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान भाग जाने की सलाह दी है। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अमृतपाल सिंह को सरेंडर नहीं करना चाहिए बल्कि उसे रावी नदी पार करके पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम भी 1984 में पाकिस्तान गए थे। क्या हम नहीं गए थे? सिमरनजीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल को नेपाल जाने की क्या जरूरत है। उन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

इस दौरान सिमरनजीत सिंह से पूछा गया कि क्या अमृतपाल सिंह का पाकिस्तान भाग जाना ठीक है तो मान ने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है। सरकार जुल्म कर रही है तो यह सिख इतिहास के हिसाब से जायज है। उनकी यह टिप्पणी 1984 की घटनाओं की तरफ इशारा थी। जब पूरे देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे।

साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनरैल सिंह भिंडरावाले और उसके खालिस्तानी साथियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का आदेश दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में घुसकर भिंडरावाले और उसके साथियों को मार गिराया था। इसके बाद इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों उनकी हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में बड़े स्तर पर सिख विरोधी दंगे शुरू हो गए थे।

बता दें कि अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की अटकलें लगाई जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह अमृतसर में अकाल तख्त, बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब या आनंदपुर साहिब के तख्त केशगढ़ साहिब में कभी भी सरेंडर कर सकता है। इस तरह का इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। इस बीच अमृतपाल ने एक वीडियो भी सामने आया था।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ 18 मार्च से अभियान शुरू किया हुआ है। 18 मार्च से अब तक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार है। फरार होने के बाद 29 मार्च को अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने खुद को बागी बताया था।

calender
31 March 2023, 01:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो