संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कई अहम बातों पर हुई चर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कई अहम बातों पर हुई चर्चा

Lalit Hudda
Lalit Hudda

MSP पर कानून को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम बातों पर चर्चा हुई। बैठ समाप्त होने के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, आज की किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक में 2-3 बातों पर चर्चा हुई है जैसे MSP की गारंटी, किसानों पर मुकदमे जो दर्ज़ हुए हैं उनको वापस लेने पर, जिन किसानों की मृत्यु हुई उनको मुआवज़ा देने पर और बिजली बिल के वापस लेने पर बातें हुईं हैं।

READ MORE: केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- तीनों कृषि कानून संसद में रद्द करने के लिए रखे जाएंगे

उन्होंने कहा, अगर मनोहर लाल खट्टर ऐसा कह रहे हैं कि MSP देना संभव नहीं है तो हो सकता है कि वह हमें यहां से जाने नहीं देना चाहते हों, हो सकता है उनको इस आंदोलन को आगे भी चले रहने देने का मन हो… पराली जलाने को लेकर हमारे पास अभी कुछ लिखत में नहीं आया है।

बता दे, तीनों कृषि कानूनों के वापस होने के बाद भी किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए राजी नही है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार MSP पर कानून नही बना देती, तब तक यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।

.
calender
27 November 2021, 08:24 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो