शाह समेत कई मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष को दी बधाई

शाह समेत कई मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष को दी बधाई

Lalit Hudda
Lalit Hudda

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों एवं राजनैतिक दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर शुभकामना संदेश में कहा, “ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। अपनी बुद्धिमत्ता एवं अनुभव से सदन की गरिमा व लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और समृद्ध कर देश के विकास को गति देने में आपका योगदान प्रेरणीय है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

READ MORE: कानपुर: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CM योगी संग गुरुद्वारा में टेका माथा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा, “ वह भारत की संसदीय परंपराओं को मजबूत करने और हमारे देश में लोकतंत्र की संस्था के निर्माण की दिशा में लगन से काम कर रहे हैं।” उन्होंने बिरला के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बिरला के स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की। लोकसभा के तमाम सदस्यों ने भी बिरला को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिरला को बधाई देते हुए कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखकर बिरला द्वारा उठाए गए कदमों ने हमारे संसदीय लोकतंत्र को और समृद्ध किया है एवं लोकसभा के कामकाज में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

.
calender
23 November 2021, 08:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो