मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की जताई संभावना

रविवार 29 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहेंगे। ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड ज्यादा चलने लगती है। आईएमडी के अनुसार रविवार 29 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहेंगे। ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

मौसम के इस परिवर्तन से कई राज्यों में पारा गिर सकता है और 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। ऱाष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकत तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं सोमवार के दिल्ली में बादलों की लुका-छुप्पी जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में अभी कुछ दिन ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि आज कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में ठंड फिलहाल कम रहेगी। लेकिन यूपी के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। आपको बता दें कि आईएमडी ने यूपी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 31 जनवरी को बिहार में बादल गरजने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

calender
29 January 2023, 10:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो