मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में फिर गिरेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। कई जगहों पर ठंड की वापसी होने का अनुमान है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में ठंड से लोगों को राहत मिली है। कई राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बीच मौसम विभाग के उत्तर भारत के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। कई जगहों पर ठंड की वापसी होने का अनुमान है। इन दिनों देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है जिसके कारण वहां पर ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

मौमस में आए इस बदलाव के कारण उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री रहने का अनुमान है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदलेगा। आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है।

आईएमडी के अनुसार 12 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इस दौरान रात के समय ठंडी हवा चलेगी और पारा गिरेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के संभावना जताई है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य के 1-2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। वहीं देश के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भारत में पूर्व के मुकाबले 1-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक हिमाचल में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जिसके कारण पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है।

calender
09 February 2023, 09:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो