score Card

भारत के 7 सबसे पवित्र शहर, जिन्हें कहा जाता है सप्तपुरी

भारत अपने अध्यात्म और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के कुछ शहर बेहद पवित्र माने गए हैं, जिन्हें मोक्ष प्राप्ति का तीर्थस्थल कहा जाता है। इन सात शहरों को 'सप्तपुरी' के नाम से भी जाना जाता है।

भारत अपने अध्यात्म और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के कुछ शहर बेहद पवित्र माने गए हैं, जिन्हें मोक्ष प्राप्ति का तीर्थस्थल कहा जाता है। इन सात शहरों को 'सप्तपुरी' के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्तपुरी में भारत के सात पवित्र शहर शामिल हैं, जिनमें अयोध्या, मथुरा, द्वारका, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन, और कांचीपुरम हैं। सप्तपुरी के ये शहर भारत की एकता और अंखण्डता को भी दर्शाते हैं। पवित्र शास्त्रों के अनुसार, भारत में इन तीर्थ स्थलों की यात्रा से मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है। आइए इनके बारे विस्तार से जानते हैं.....

अयोध्या -

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या बेहद पुराना और पवित्र स्थल है। सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में आप कई ऐतिहासिक चीजों को देख सकते हैं।

मथुरा -

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रसिद्ध शहर वृंदावन और गोवर्धन के पास बसा मथुरा शहर भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यहां पर आप कई ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

उज्जैन -

क्षिप्रा नदी के तट पर बसा उज्जैन शहर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे महाकाल की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां शिव का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

वाराणसी -

अध्यात्म की नगरी वाराणसी का पुराना नाम काशी है। जो भारत के सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर बेहद खूबसूरत और शांत है।

द्वारका -

द्वारका भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक गिना जाता है। गुजरात के जामनगर में स्थित यह जगह पवित्र चार धामों में शामिल है। इसके अलावा चार धाम में जगन्नाथ पुरी, बद्रीनाथ और रामेश्वरम शामिल हैं।

हरिद्वार -

गंगा नदी के किनारे बसा हरिद्वार शहर बेहद महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। यहां पर हर 4 साल में कुंभ का मेला लगता है। यहां स्थित मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, माया देवी मंदिर और भारत माता मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

कांचीपुरम -

तमिलनाडु में वेगवथी नदी के किनारे बसा कांचीपुरम पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। यहां के प्रसिद्ध कामाक्षी अम्मान मंदिर, कौलाशनागर मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर और वैकुण्ठ पेरुमल मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।

Topics

calender
27 March 2023, 04:33 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag