मूसेवाला हत्याकांड : दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल के घर पास विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया और गायक के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार बताया।

Janbhawana Times

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख चौधरी अनिल कुमार समेत प्रदर्शनकारी सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगा कर रोक लिया। कुमार ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाड़े की गई हत्या के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा क्यों वापस ली गई जबकि उनकी जान को खतरा था और पंजाब में खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी थी।”

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले ही पंजाब की ‘आप’ सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी।

Topics

calender
30 May 2022, 05:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो