अब नहीं रुलाएगी प्याज, सरकार ने किया ये खास इंतजाम

देश में अब लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान नही होना पड़ेगा। भारत सरकार ने प्याज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शानदार इंतजाम किया है।

Janbhawana Times

देश में अब लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान नही होना पड़ेगा। भारत सरकार ने प्याज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शानदार इंतजाम किया है।

आमतौर पर प्याज की कीमतें सितंबर के आसपास चरम पर होती है क्योंकि उस समय पिछली फसलों का स्टॉक खत्म हो जाता है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने 2.5 लाख टन प्याज का भंडार बनाया है। बता दें कि इतनी बड़ी मात्रा में प्याज का स्टॉक करने का ये अब तक का काफी बड़ा रिकोर्ड है।

हालांकि सरकार प्याज का पहले से ही स्टॉक इसलिए कर रही है ताकि लोगों को आने वाले समय में बढ़ती कीमतों की मार न झेलनी पड़े। दरअसल, कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो हर घर में रोजाना खाई जाती हैं। प्याज भी इन्हीं में से एक है। ऐसे में अगर प्याज जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ जाएं तो किसी भी घर का बजट का बिगड़ना तय है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag