कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गोल्डी बराड़! मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड हुआ ट्रेस

कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गोल्डी बराड़! मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड हुआ ट्रेस

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ का पता चल गया है। वो कनाडा से भागकर कैलिफोर्निया में छुपा बैठा है। जानकारी के मुताबिक गोल्डी को कैलिफोर्निया में ट्रैक किया गया था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है।

हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क में है। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही दो पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वो कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर की हत्या के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे लगातार ये डर सता रहा था कि कहीं कोई उसकी मुखबिरी न कर दे और उसका  ठिकाना न बता दे। यही वजह थी कि वो कुछ समय पहले कनाडा से कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी भाग गया था। वहां जाकर गोल्डी ने दो वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की।

खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरीके की मुखबिरी पर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। अनमोल को दुबई में डिटेन किया गया, जबकि भांजे को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया। इन दोनों को लॉरेंस ने मूसेवाला के कत्ल से पहले ही विदेश रवान करवा दिया था। दोनों जाली पासपोर्ट के जरिए नकली नाम से विदेश में शरण ली थी। 

बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

calender
02 December 2022, 12:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो