झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को PM मोदी ने किया संबोधित

झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को PM मोदी ने किया संबोधित

Lalit Hudda
Lalit Hudda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज गुरुनानक देव जी की जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के साथ साथ देव-दीपावली भी है। मैं गुरुनानक देव जी को नमन करते हुए सभी देशवासियों को इन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

read more: विधानसभा में पत्नी के अपमान पर रोए नायडू, सदन में न घुसने की खाई कसम

उन्होंने कहा, आज शौर्य और पराक्रम की पराकाष्ठा हमारी रानी लक्ष्मीबाई जी का जन्मजयंती है। आज झांसी की ये धरती आजादी के भव्य अमृत महोत्सव की साक्षी बन रही है। आज इस धरती पर एक नया, सशक्त और सामर्थ्यशाली भारत आकार ले रहा है। मैं नमन करता हूं बुंदेलखंड के गौरव उन वीर आल्हा-ऊदल को जो आज भी मातृ-भूमि की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान के प्रतीक हैं, मैं झांसी के सपूत मेजर ध्यानचंद का भी स्मरण करना चाहूंगा जिन्होंने भारत के खेल जगत को दुनिया में पहचान दी।

आगे मोदी ने कहा, आज एक ओर हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ रही है तो साथ ही भविष्य में देश की रक्षा के लिए सक्षम युवाओं के लिए जमीन भी तैयार हो रही है। ये 100 सैनिक स्कूल जिनकी शुरुआत होगी, ये आने वाले समय में देश का भविष्य ताकतवर हाथों में देने का काम करेंगे।

.
calender
19 November 2021, 01:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो