Shinzo Abe के निधन पर PM Modi ने जताया दुख,राष्ट्रीय शोक का एलान

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। बता दें कि ये राष्ट्रीय शोक कल यानि शनिवार को है।

Janbhawana Times

दरअसल,आज सुबह नारा शहर में शिंजो आबे पर हमला हुआ था। उन्हें एक भाषण के दौरान गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उनके शरीर से खून बहने लगा। इतना ही नहीं पूर्व पीएम आबे को फायरिंग के बाद दिल का दौड़ा भी पड़ा था। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

शिंजो आबे आज जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं उनके निधन की खबर सामने आने के बाद दुनियभर के तमाम नेता आबे के परिवार को सांत्वना व्यक्त कर रहे है। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की दुआ भी कर रहे है।

calender
08 July 2022, 03:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो