PM मोदी त्रिपुरा में हुंकार लगाते हुए बोले कि - जनता की यही पुकार फिर एक बार भाजपा सरकार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों चुनाव महौल को देखते हुए प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा की राजधानी अगरतल के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को कर रहे है संबोधित है।

calender

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों चुनाव महौल को देखते हुए प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा की राजधानी अगरतल के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को कर रहे है संबोधित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों का, 'यहां की माताओं, बहनों और बेटियों का जितना आशीर्वाद मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज पूरा त्रिपुरा एक साथ कह रहा है, चारो ओर एक ही धुन सुनाई दे रही है- फिर एक बार भाजपा सरकार।'

पीएम मोदी ने कहा कि "मैंने राज्य में कई जगहों का दौरा किया, और मुझे विश्वास है कि त्रिपुरा के लोगों ने त्रिपुरा को सत्ता में लाने का फैसला किया है। डबल इंजन सरकार के लिए त्रिपुरा के लोगों द्वारा दिखाए गए समर्थन को देखकर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है। वामंपथियों ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। सरकारी दफ्तरों पर काडर का कब्जा, पुलिस थानों और व्यापार-कारोबार पर काडर का कब्जा। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को गुलाम और खुद को बादशाह मान लिया था।"

उन्होंने कहा कि "विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था का राज है। कम्युनिस्ट शासन ने त्रिपुरा को विनाश के कगार पर धकेल दिया था। त्रिपुरा के लोग उस अराजक स्थिति को कभी नहीं भूल सकते जिसमें कार्यकर्ताओं ने जीवन के हर पहलू को बंधक बना लिया था। महाराज राधा किशोर माणिक्य बहादुर जी त्रिपुरा के विकास के सबसे बड़े पगधर थे। उनके दौर का विकास आज भी त्रिपुरा की शान है। त्रिपुरा की इस पहचान को 21वीं सदी का नया आयाम देने के लिए हमने हाईवे, आईवे,  रेलवे और एयरवे का संकल्प लिया था।"

पीएम मोदी ने कहा कि "30 साल तक वामपंथी यहां रहें, तब चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। वे समय था जब एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अनुमति नहीं थी और किसी ने झंडा लगया तो शाम को डंडा आया। हमने रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करती है। जनहित और राष्ट्रहित की राजनीति करती है। इसलिए पिछली बार की तुलना में इस बार भाजपा ज्यादा वोटों के साथ वापसी कर रही है। आपके आशीर्वाद से कर रही है।"

First Updated : Monday, 13 February 2023